Posts

30 step जो एक बार जरूर देखना चाहिए I इंटरव्यू की पूरी तैयारी जो इंटरव्यू के लिए जरुरी है

Image
साक्षात्कार अर्थ , परिभाषा , क्षेत्र तथा महत्व             `                                                      अर्थ: सामान्यतः साक्षात्कार किसी भी प्रशासनिक या निजी क्षेत्र की प्रवेश प्रक्रिया या सेवा में चयन का अभिन्न अंग बन गया है। सरकारी क्षेत्र में जहाँ लिखित परीक्षा के पश्चात् साक्षात्कार का आयोजन होता है , वही निजी क्षेत्र में साक्षात्कार एवं समूह चचर्चा के द्वारा ही चयन प्रक्रिया सम्पादित की जाती है। साक्षात्कार की प्रक्रिया को सर्वप्रथम विश्व स्तर पर 1909 में इंग्लैण्ड ने अपनाया था। साक्षात्कार किसी विशिष्ट उद्देश्य के लिए दो या दो से अधिक व्यक्तियों के बीच होने वाली एक अंतक्रिया या वार्तालाप है जिसमें एक व्यक्ति दूसरे व्यक्ति से पद , पदोन्नति अथवा शिक्षण संस्थान में प्रवेश हेतु उसकी उपयुक्तता की जाँच करने के लिए कुछ विशिष्ट प्रश्न पूछता है। हैडर के कथनानुसार ' साक्षात्कार दो या अधिक व्यक्तियों के बीच होने वाला वार्तालाप है। ' वर्तमान म